बेगूसराय- डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पंचायती राज विभाग एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज पंचायती राज विभाग एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमति पूजा प्रीतम, जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान श्री विश्वजीत कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत सरकार भवनों की पूर्णता की स्थिति, विवाह मंडप निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता, ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि के व्यय की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में WPU निर्माण से संबंधित लंबित एवं निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्मित WPU को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) की निर्माण पूर्णता, सामुदायिक सोखता निर्माण एवं नाली के आउटलेट निर्माण के लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी ग्राम पंचायतों से SBM एवं EBR मद अंतर्गत शेष अग्रिम राशि को एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार को सरेंडर करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी बीडीओ को SNA SPARSH प्रणाली के माध्यम से राज्य से प्राप्त आवंटन के आलोक में भुगतान की प्रक्रिया दिनांक 15 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Join us on: