:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय पहुंचे सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। विधायक आईपी गुप्ता ने बिहार की बेटियों पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है।सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
विधायक आईपी गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार की बेटियों के सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान विहार की बेटियों को लेकर जो बयान दिया गया है, उसे बिहार की कोई भी बेटी बर्दाश्त नहीं करेगी।
इतना ही नहीं, आईपी गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू को पकड़कर बिहार लाएगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे पुलिस हो या कोई आम नागरिक, अगर वह उसे पकड़कर बिहार लाता है तो इनाम जरूर दिया जाएगा।विधायक ने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी बिहार की बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।फिलहाल, इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है और अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
बाइट- आईपी गुप्ता सहरसा विधायक




