मुंगेर- अनोखी शव यात्रा, डीजे और घोड़ा नाच के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर अक्सर लोग माता-पिता की मौत पर शोक मनाते हैं या अंतिम स्कार के वक्त शव यात्रा में बैंड पार्टी या बाजा बजाकर शमशान घाट तक जाते हैं। लेकिन मुंगेर में एक शव यात्रा को देख हर कोई रास्ते मै हैरान हो रहे थे। 95 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत पर उसके पुत्र के द्वारा पांच किलोमीटर की शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे पर जमकर भोजपुरी और फुहड़गीत बजाया गया। इतना ही नहीं रास्ते में लालू यादव और तेजस्वी यादव के उपर गाया हुआ भोजपुरी गीत, लालू यादव डरलौ ना तेजस्वी ना डरतौ गे,,,,,, तेजस्वी के बिना सुधार ना होई, हो सुधार ना होई, लालू बिना चालु ई बिहार ना होई सहित अन्य तरह के भोजपुरी फुहड़ गीत बजाते हुए जा रहे थे। जबकि असी धुन पर रास्में में लो नाचते हुए जा रहे थे और आधा दर्जन की संख्या में घोड़ा को मंगाया गया था को शख के आगे डीजे और बीच में घोड़ा को भोजपुरी गीतों पर नचाया जा रहा था। वहीं नगर निगम क्षेत्र के 43 नंबर वार्ड हेरु दियारा निवासी मृतक के पुत्र जोगीन्द्र यादव ने बताया 95 वर्षीय मां बुधीया देवी की निधन गुरुवार की शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। वे अपने पिदे 6 पुत्र सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। वहीं घोड़े नचाने के साथ डीजे पर भोजपुरी गीत बजाए जाने के सवाल पर पुत्र ने बताया कि मां की इक्षा को पुरा किया गया है। इधर इस तरह के दृश्य को देख रास्ते में हर कोई तरह-तरह के चर्चा करते नजर आए।

बाइट-जोगिंदर यादव पुत्र

Join us on: