रिपोर्ट- अमित कुमार!
उन्होंने गुरुघर में जाकर गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जज राजेश बिन्दल और कार्यकारी चीफ जस्टिस पटना सुधीर सिंह भी मौजूद रहे।
तख्त साहिब में उनका भव्य स्वागत किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह द्वारा कृपाण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर चीफ जस्टिस सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय चीफ जस्टिस ने गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए और तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत सकून मिला है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें गुरु साहिब का सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है और वह इस आशीर्वाद को हमेशा याद रखेंगे।
तख्त साहिब के इतिहास के बारे में बात करते हुए, जगजोत सिंह सोही ने बताया कि यह गुरुद्वारा सिखों के पांच तख्तों में से एक है और यहां गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा सिखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यहां आने वाले हर व्यक्ति को आशीर्वाद मिलता है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का यह दौरा बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे राज्य के लोगों में खुशी की लहर है।




