मजदूर बना माँव लिंचिग का शिकार बंगलादेशी कह जम कर पिटाई, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बिहार के मधुबनी जिले में सुपौल जिला निवासी एक मजदूर मोहम्मद मुर्शीद के साथ मॉब लिंचिंग, मजदूर की हालत गंभीर।दर्जनों लोगों ने बांग्लादेशी कहकर जमकर की मारपीट और किया मॉब लिंचिंग की कोशिश। राजनगर थाना में मामला दर्ज हुआ है। मुर्शीद आलम पिता अब्दुल जलील
शंकर पुर वार्ड नं 14 थाना बीरपुर जिला सुपौल। पीड़ित की पहचान सुपौल जिला के वीरपुर थाना के शंकरपुर गांव निवासी मुर्शीद आलम पिता अब्दुल मोहम्मद मुर्शीद के तौर पर हुई है।मोहम्मद मुर्शीद मजदूरी के सिलसिले में मधुबनी आए हुए थे, जहाँ कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने बताया रात में दुकान से सामान लाने गेये थे तभी कुछ लोग पहुंचे और बांग्लादेशी बोलकर मारपीट करने लगा। करीब 50 की संख्यां में युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर जमकर पीटा और काली मंदिर पर ले जाकर बलि चढाने की बात बोल रहे थे।फिर सभी लोग सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ कर भाग निकले।बहरहाल सुपौल निवासी मजदूर को बांग्लादेशी कहकर मॉब लिंचिंग की बारदात से अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश देखा जा रहा है।
इस घटना को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कड़ा बयान जारी किया है। आदिल हसन ने कहा कि किसी भारतीय नागरिक को बांग्लादेशी बताकर पीटना कानून व्यवस्था की विफलता और मानवता पर हमला है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है, और मामले को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Join us on: