पटना में जुग्गी झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, बड़ा ईलाका कराया गया अतिक्रमणमुक्त!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जिसमें अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पटना हाई कोर्ट के आसपास के इलाकों में आज बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी और अतिक्रमण कर रहने वाले लोगों को हटाया गया।

इस अभियान के तहत, बिजली विभाग ने अतिक्रमणकारियों को आवंटित किए गए दर्जनों मीटर भी हटाए गए, जो बिजली की तारों को बांस से बांधकर झुग्गियों में लगाए गए थे। गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान 2026 में भी जारी है, जिसका उद्देश्य अतिक्रमण मुक्त करना है।

इस अभियान में 9 टीमें बनाई गई हैं, जो पटना नगर निगम के 6 अंचलों और 3 नगर परिषदों में कार्रवाई करेंगी।

अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर FIR दर्ज की जाएगी।

Join us on: