मोकामा से बड़हिया तक इन क्षेत्रों में कल 11 बजे से 4 बजे तक रहेगी बिजली गुल, निबटा लें सभी आवश्यक काम!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

ग्रिड मेंटेनेंस कार्य के कारण कल हाथीदह विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर 11 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक बंद रहेंगे।मोकामा नगर परिषद के जिससे मोकामघाट, साहवेगपुर,औटा, दरियापुर, हाथीदह, मारांची, मालपुर, रामपुर डुमरा, नौरंगा जलालपुर के साथ ही बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुये आवश्यक कार्य 11 बजे से पूर्व निबटा लेने तथा पर्याप्त पानी आदि का भंडारण कर लेने की अपील की है, वहीं उन्होंने बताया की 4 बजे के बाद बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी!

Join us on: