सहरसा- राज्य कर आयुक्त कार्यालय के पियून को 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना से आई विजिलेंस की टीम ने राज्य कर आयुक्त विभाग के एक पियून को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस स्थित राज्य कर आयुक्त कार्यालय में तैनात चपरासी शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि एक व्यवसायी के बैंक खाते पर लगे होल्ड को सेटल कराने के एवज में राज्य कर आयुक्त अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और घूस की रकम लेते ही पियून को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
BYTE :- पवन कुमार पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग
BYTE :- गिरफ्तार आरोपी शंकर कुमार
BYTE :- शिकायतकर्ता सिराजउल होदा

Join us on: