गयाजी- मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

गयाजी। स्थानीय गाँधी मैदान में मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ. के.के.कमर ने कहा कि पुस्तक से बड़ा कोई मित्र और सगा – संबंधी नहीं है बरे वक्त में पुस्तक का ज्ञान ही पथप्रदर्शक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग मोबाइल ,बाट्शप, फेसबुक,गुगल, इंस्टाग्राम और सोसल मीडिया सिमट कर रह गया है। पुस्तक से नाता टूट सा गया । आज के दौर में भी पुस्तक का कोई जोड़ नहीं है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और पारम्परिक कला, नृत्य, संगीत को बढ़ावा देने में भी पुस्तक की भूमिका को सराहा।
मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव में युवा युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुति कर जन समूहों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Join us on: