गोपालगंज- युवक ने तीन साल में 3 शादियां की, दो बीवियों के शिकायत पर पति गिरफ्तार!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज!

गोपालगंज में एक युवक ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां कर ली…मामला तब सामने आया जब पहली और दूसरी पत्नी थाने में शिकायत दर्ज करायी…पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया…पूरा मामला क्या है, इस रिपोर्ट को देखिए….

–पुलिस कस्टडी में खड़े इस युवक का नाम पिंटू वर्णवाल है…गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव के रहनेवाले पिंटू पर तीन लड़कियों से शादी करने का आरोप है…पहली पत्नी खुशबू उर्फ अमृता और दूसरी पत्नी गुड़िया ने बताया कि बिना तलाक लिए तीन शादी की…दोनों पत्नियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न, जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए….और मीरगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी…. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया…

इधर, गिरफ्तारी के बाद उसने तीन शादियों की जो वजह बताई, उसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया…. पिंटू ने तीन शादियां करने को मजबूरी बताया और बीवियों के आरोपों को झूठ करार देते हुए कहा कि एक पत्नी का जो धर्म होना चाहिए जो खूबी होनी चाहिए वह उन्होंने नहीं निभाई तो तीसरी शादी कर ली….-पिंटू बरनवाल की पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता ने बताया कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से 2022 में हुई थी….तब उसके पिता ने 20 ग्राम सोना, कई तोला चांदी और 3 लाख रुपए गिफ्ट में दिए थे….बावजूद इसके उनका पति दहेज में पांच लाख रुपए और कार के लिए उसको टॉर्चर करने के साथ-साथ कई आरोप लगाया है…

वहीं, सीवान जिले के गोरेया कोठी की रहने वाली दूसरी पत्नी गुड़िया कुमारी के मुताबिक, अप्रैल 2024 में उसकी शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के पिंटू बरनवाल से हुई थी….गुड़िया का आरोप है कि शादी के वक्त नहीं पता था कि पिंटू पहले से शादीशुदा है….जब इस बात की जानकारी मिली कि उसका पति पहले से शादी शुदा है तो वह खुद को ठगा महसूस करने लगी….

गुड़िया के मुताबिक, उसके पति ने अब बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली है….खुशबू का दावा है कि उसके पति पिंटू ने अब सारण जिले की लड़की से तीसरी शादी कर ली है… वह पिंटू के एक बच्चे की मां भी बनी है…उस लड़की को भी यह नहीं बताया कि उसकी पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं…. गुड़िया ने मीरगंज थाने में अपने पति पिंटू बरनवाल, उसकी बहन और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी…दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए है….

एफवीओ—बहरहाल दो पत्नियों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है… कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है….

Join us on: