सुपौल- टूर्नामेंट के समापन पर विधायक संजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर किया उत्साहवर्धन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- सुपौल के परसरमा गांव स्थित यूथ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह में शिरकत करते हुए सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन बढाया।

इस रोमांचक प्रतियोगिता में समस्तीपुर एवं मुज़फ्फरपुर की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें समस्तीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।

खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के पश्चात विधायक संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। युवाओं का यह उत्साह समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
मोके पर आयोजक सह (मुखिया) रिंकू शेखावद , क्रिकेट संघ सुपौल के सचिव सह नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, सुपौल जिला परिषद सदस्य रजनीश सिंह, उप प्रमुख शंकर गुरमेता, रामदेव सिंह, अधिवक्ता विनय भूषण सिंह, दिलीप सिंह , मुकेश सिंह , गुंजन सिंह , राजवीर सिंह , छोटू सिंह , अंशु सिंह , अनिल सिंह एवं अन्य सभी सम्मानित खेलप्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।

Join us on: