बक्सर- करोड़ों रुपए मूल्य का चंदन लावारिस हालत में हुआ बरामद!

SHARE:

धीरज कुमार की रिपोर्ट..

करोड़ों रुपए मूल्य के चंदन लावारिस हालत में बक्सर के स्थानीय जमुना घाट से पुलिस ने बरामद कर लिया बताते चले कि रविवार 21 दिसंबर को बक्सर के नाथ बाबा मंदिर परिसर जोकि एसडीएम आवास के पास ही है वहा से एक करोड़ की चंदन चोरी की घटना हुई थी इस घटना से एसडीएम आवास पर सुरक्षा का सवाल खड़े हो गए थे लेकिन आज सुबह में कुछ स्थानीय लोगों ने जमुना घाट पर दो बड़े पेड़ की लकडियों  को देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए और पुलिस तुरंत एक्शन में आकर मौके पर पहुंच कर चंदन की लकडियों को अपने कब्जे में ले लिया
करोड़ों रुपए मूल्य की चंदन की लकड़ी की चोरी बक्सर प्रशासन के लिए एक चुनौती पूर्ण बन गया था लेकिन लगातार प्रशासनिक दबिश के चलते चोरों ने चंदन की लकड़ी को लावारिस हालत में फेंक दिया
आज की यह बड़ी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
बाईट- स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शी
बाईट- गौरव पांडे सदर डीएसपी बक्सर

Join us on: