शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला , अपराधियों ने छीना पुलिस जवान का का मोबाइल और पिस्टल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला , अपराधियों ने छीना पुलिस जवान का का मोबाइल और पिस्टल।हथियार और मोबाइल की बरामदगी के लिए छापेमारी , भारी पुलिस बल तैनात।

-मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम पूर्व पंचायत स्थित कन्हैयाचक गांव में शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना के हसनपुर क्यूआरटी टीम के बाइक दस्ते पर शराब माफिया को बचाने के उद्देश से ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिस जवान सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।वहीं आरोपियों ने पुलिस जवान सोनू का पिस्टल और मोबाइल भी छीनकर गायब का दिया।बताया जाता है कि हसनपुर क्यूआरटी टीम को सूचना मिली थी कि काले रंग की बाइक से एक व्यक्ति शराब लेकर गुजर रहा है। इसके बाद क्यूआरटी टीम के पांच जवानों ने तीन बाइक से शराब तस्कर का पीछा किया। तस्कर को जब पुलिस के पीछा करने का आभास हुआ तो वह पाटम पूर्वी पंचायत के कन्हैयाचक गांव की ओर भागा। कन्हैयाचक गांव के पास पुलिस ने शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा उसे अपने साथ ले जाने लगी। शराब तस्कर की पहचान वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य मनीष कुमार के रूप में की गई। इधर मनीष कुमार को ले जाता देख ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट की और खदेड़ दिया। मारपीट के दौरान सिपाही सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पिस्टल और मोबाइल फोन छीन लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम बाइक छोड़ जानबचा कर भागी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर हाथापाई के दौरान पुलिस के एक जवान में घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। वहीं घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। वीडियो की जांच के क्रम में वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य मनीष कुमार सहित अन्य युवकों की पहचान की गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अभिषेक आंनद के नेतृत्व में मुफस्सिल, नयारामनगर सहित कई थाने की पुलिस कन्हैयाचक पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मी के गायब पिस्टल व मोबाइल की खोजबीन शुरू की गई। टमाटर के खेत में हथियार की खोजबीन की गई पर पिस्टल नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने रेणु देवी, आरती देवी, वार्ड सदस्य मनीष यादव की पत्नी रितू देवी, बहन छोटी कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की हाथापाई होने की घटना की पुष्टि की है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है तथा लूटे गए हथियार और मोबाइल की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइट- सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

बाइट- रेणु देवी ग्रामीण

Join us on: