सहरसा- पोखर में डूबने से बुजुर्ग पांडा की मौत, ईलाके में शोक की लहर!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

आप देख सकते हैं यह सहरसा सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम कक्ष, जहां पोखर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के जलसीमा गांव निवासी दयानंद गिरी के रूप में हुई है, जो पांडा का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात वे भोज खाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा कि वे किसी अन्य गांव में भोज खाने चले गए होंगे। शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के एक पोखर में उनका शव पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

BYTE :- मृतक के परिजन
BYTE :- ग्रामीण

Join us on: