मधुबनी- दवा व्यवसाई के घर डकैतों ने मचाया तांडव, 10 लाख से अधिक की लूट को दिया अंजाम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के नहरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर डकैतों का तांडव, दर्जन भर नकाबपोश हथियार से लैस डकैतों ने दवा व्यवसायी के घर से 10 लाख से अधिक की संम्पति पर डाला डाका। डकैती की वारदात से पीड़ित व्यवसायी सहित इलाके में दहशत व्याप्त है। वारदात नरहिया थाना क्षेत्र के नवटोली गांव की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार स्वयं घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधीकारियों को आवस्यक निर्देश दिए। मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि डकैती में शामिल डकैतों में नेपाल गिरोह की भी संलिप्तता है। पुलिस सी सी टी भी को खंगाल रही है , घटना स्थल पर एफ एस एल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।एसपी ने मामले का शीघ्र उद्भेदन कर लिए जाने का दावा किया है। देर रात हुई वारदात को लेकर इलाके के लोगो ने पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं।

बाइट — योगेंद्र कुमार एसपी मधुबनी

Join us on: