बेगूसराय- पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया शिविर का उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– पशुपालकों की समस्याओं को देखते हुए एवं उनके उत्थान के लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार की ओर से सभी प्रखंडों में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी करी में आज भगवानपुर प्रखंड में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कि चिकित्सकों के द्वारा पशुओं का इलाज भी किया गया एवं किसानों को रोग से बचाव की जानकारी भी दी गई । खासकर पशुओं में आए बांझपन की समस्या के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है जिससे किसानों की आर्थिक उन्नति हो सके । इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार पशुपालकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जगह-जगह शिविर का आयोजन कर पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कि वह अपनी आर्थिक स्थिति को सबल बना सकें।
बाइट_ राकेश कुमार कुमुद, जिला पशुपालन पदाधिकारी
बाइट सुरेंद्र मेहता मंत्री बिहार सरकार

Join us on: