ठंढी हवा और कोहरे की मार, सिमटी विजीवलिटी, जन जीवन अस्त व्यस्तत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में पिछले कई घंटे से चल रही पछुआ हवा से एक तरफ जहां ठंड में काफी इजाफा हुआ है वही रात्रि से ही कोहरा छाया हुआ है विजिबिलिटी 10 मीटर बताई जा रही हैं सुबह लोगों को ठंड के कारण काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है पछुआ हवा का कहर बढ़ता जा रहा है फिलहाल ठंड का सितम सबसे अधिक गरीब लोगों के साथ-साथ बच्चे एवं बूढ़ों को ज्यादा सता रही है। पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो
उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट फिर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। जहानाबाद के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में कोहरा के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है कामकाजी लोगों को ना चाहते हुए भी घर से बाहर निकलना पड़ रहा है ठंड से मुकाबला करने के लिए अपने स्तर से लोग व्यवस्था कर रहे हैं प्रशासन की ओर से कंबल का व्यवस्था अब तक नहीं किया गया है शहरी इलाके में नगर परिषद एवं नगर पंचायत कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर खाना पूर्ति किया है हालत यह है कि ठंड ने लोगों को पूरा जनजीवन बदल दिया है आठवीं कक्षा तक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 27 दिसंबर तक बंद कर दी गई है जिलाधिकारी अलंकर्ता पांडे ने इसके लिए पत्र भी जारी की है जबकि आठवीं से ऊपर के कक्षा के लिए 10:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक पठन-पाठन का कार्य करने का निर्देश दिया गया है कुल मिलाकर कोर से लोगों का पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है

Join us on: