वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गंगा के दियारा में चल रही शराब की भट्ठीयाँ की ध्वस्त!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। गंगा नदी के किनारे चल रहे देसी शराब के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने चार देसी शराब की भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार घाट के सामने दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी वेदानंद सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की।पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान करीब 10 हजार लीटर कच्चा महुआ जावा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त कई प्लास्टिक ड्रम और टीन के ड्रम को भी नष्ट किया गया।
पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए, जिन्हें आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: