पंकज कुमार जहानाबाद।
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जहानाबाद जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने निभाया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि
“श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में शुचिता, सुशासन और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों, कार्यशैली और सशक्त नेतृत्व से न केवल भारतीय जनता पार्टी को बल्कि देश को भी नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी द्वारा प्रतिपादित समावेशी विकास की अवधारणा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का भाव आज भी हम सभी को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत कुमार, जेपी केसरी, मुन्नी चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, जिला मंत्री रवि शेखर, मनोज पासवान, राम शुभग शर्मा, ब्रजेश कुमार, शैलेश कुमार, विजय सत्कार, श्रीकांत शर्मा, अशोक कुमार, अजय विश्वकर्मा, चंद्रेश दास सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




