मुंगेर जिले में आज क्रिसमस की धूम, गिरजाघर सजे, विशेष प्रार्थना का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर जिले भर में आज क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले के सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। क्रिसमस पर पर मुंगेर, जमालपुर, बरियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर किलकारी बाल भवन, मुंगेर में बच्चों के साथ क्रिसमस उत्सव मनाया गया। कागज, थर्मोकॉल सहित विभिन्न सामग्रियों से गिरजाघर का आकर्षक स्वरूप तैयार किया गया, जिसे रंगीन बल्बों से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने यीशु मसीह के गीतों पर नृत्य किया। सजे हुए स्थल ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया और लोग मोबाइल कैमरों में तस्वीरें कैद करते नजर आए।
वहीं सोझी घाट स्थित सीएमयू चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैरोल सर्विस का आयोजन किया गया। चर्च के पादरी अजीत कुमार मैसी ने यीशु मसीह के जन्म की कथा सुनाई और बाइबल का पाठ किया। कैरोल सर्विस में रोजी आफत, मंजू पाल, ज्योति मैसी, गौरव मैसी, सुनील दास सहित अन्य सदस्यों व उनके परिवारों ने मोमबत्तियां जलाकर कैरोल गीत गाए।
आज 25 दिसंबर की सुबह 9 बजे चर्च में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिले के सभी गिरजाघरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।

बाइट- मोहम्मद महमूद आलम सीआरपी

Join us on: