अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव पर जहानाबाद में सुशासन दिवस का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जहानाबाद जिला इकाई की ओर से स्थानीय अरवल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल प्रज्वलित कर दीपोत्सव किया गया तथा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण है, जो आज भी कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी,कृष्णकांत कुमार,मुन्नी चंद्रवंशी, अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, ,बृजेश कुमार, रिजु साव,अमृत वर्मा, आदित्य पांडे, विजय सत्कार, कुणाल गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Join us on: