समस्तीपुर- बाइक और स्कार्पियो के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

बाइक सवार दो युवको में एक की हुई मौत दूसरा गंभीर

विद्यापतिनगर। विद्यापतिनगर- मदुदाबाद मुख्य पथ के 122 बी पर सोमवार की संध्या चतरा गांव के समीप बाइक और स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक बुरी तरह से गंभीर रूप से ज़ख्मी है। जिसका इलाज स्थानीय एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान वैशाली जिला के महनार थाना के लावापुर नारायण गांव के मुन्ना शर्मा के पुत्र गुड्डू कुमार शर्मा उम्र लगभग (35) वर्ष के रूप में बताया जा रहा है वही धायल भी उसी गांव के संजीव सिंह के पुत्र साहिल कुमार उम्र लगभग (32) वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बाइक सवार गायक का काम करता है जो अपने घर से बाइक पर दोनों सवार होकर विद्यापतिनगर थाना के शेरपुर दियारा जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक और स्कार्पियो छतिग्रस्त हो गया और दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएससी लाया गया जहाँ डाक्टर ने गुड्डू कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है और भाग रहे स्कॉर्पियो के चालक को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया लिया गया है। वही घटना की सूचना मृतक के परिवार को दिया गया है।

Join us on: