:- न्यूज़ डेस्क!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीहट नगर का व्यापक गृह संपर्क अभियान का सफलता पूर्वक समापन नगर क्षेत्र के बचे हुए मोहल्ले में शताब्दी वर्ष पत्रक का वितरण सह समाज से पंच परिवर्तन को जीवनचर्या में शामिल करने के आह्वान के साथ किया गया। इस अभियान की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के नगर संयोजक सह जिला श्रमिक कार्य प्रमुख शंभु कुमार ने कहा कि हम स्वयंसेवकों की मांग पर उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग जी ने समापन तिथि 14.12.25 से बढ़ाकर 21.12.25 कर दिए जिससे बीहट नगर एवं आसपास के पंचायत में संपर्क अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में हम लोगों को समुचित समय मिल पाया। शताब्दी वर्ष निमित्त इस अभियान में लगे हर स्वयंसेवक आज खुद को इस अभियान से जोड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के सहसंयोजक सह नगर सेवा प्रमुख कुन्दन कुमार ने बताया कि व्यापक गृह संपर्क अभियान का मुख्य आकर्षण पंच परिवर्तन समाज के हर वर्गों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही संघ के 100 सतत् यात्रा को बताना हम स्वयंसेवक को गर्व का अनुभव करता है। जिला सह शारिरिक प्रमुख मुरारी कुमार ने बताया कि आज हमारे समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए पंच परिवर्तन का हर विषय को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक समरसता से समाज एकजुट होगा, स्व के बोध से हम स्वदेशी, स्वभाषा एवं अपने संस्कृति पर गर्व का अनुभव होगा, कुटुम्ब प्रबोधन से हमारी नई पीढ़ी सुसंस्कृत और जागरूक बनेगी, पर्यावरण संरक्षण आज देश ही नहीं पूरे विश्व की जरूरत है और नागरिक कर्तव्य हरेक राष्ट्र के उन्नति का आधार होता है। इन्हीं पांच संकल्पों को लेकर हम समाज से आग्रह कर रहे हैं। नगर कार्यवाह चन्दन कुमार ने बताया कि बीहट नगर की सातों बस्तियों में व्यापक गृह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 13701 परिवारों तक हमारी टोली ने शताब्दी वर्ष पत्रक पहुंचाया। स्वामी दयानंद बस्ती बारों, गड़हारा एवं कील में कन्हैया, गोविंद एवं अमित ठाकुर, शिवाजी नगर बस्ती के राजवाड़ा में रविन्द्र सिंह, हाजीपुर में पंकज कुमार, एवं मालती में शिवम्, अनुभव के नेतृत्व में, रामधारी सिंह दिनकर बस्ती के कसहा -बड़ियाही-चानन एवं चकिया में अरूण कमलबंधु, बरौनी थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री शंकर शर्मा, अध्यक्ष अरविंद राय, मल्हीपुर में राजा कुमार, विष्णुपुर में नीतिन कुमार, कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी नगर के इब्राहिम पुर में अशोक सिंह, गणेश कुमार, सिंटू कुमार एवं सुदी स्थान में सूरज कुमार के नेतृत्व में, हेडगेवार नगर बस्ती के बीहट 2 एवं 3 में गौतम कुमार, हीरालाल सिंह, मनीष कुमार, संजय कुमार, सावरकर नगर बस्ती में अभय कुमार, निरंजन कुमार के नेतृत्व में और गोलवलकर नगर बस्ती के जेमरा, देवना एवं असुरारी में प्रवीण कुमार एवं मिंटू सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टोली बनाकर व्यापक गृह संपर्क अभियान के जरिए संघ संदेश को घर घर पहुंचाया गया।




