मछली पकड़ने के जाल को लेकर सहरसा में हिंसक झड़प, महिला समेत 8 घायल।

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहत गांव वार्ड नंबर 14 में मछली पकड़ने के जाल को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। आरोप है कि खेत से जाल चोरी के शक को लेकर पहले गाली गलौज हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on: