संजय सरावगी ने 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी नितिन नबीन के स्वागत की तैयारियों पर की चर्चा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यालय कर्मचारियों से की परिचयात्मक बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी नितिन नबीन के स्वागत की तैयारियों पर की चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

भाजपा संगठन की पार्टी और संगठन हमारा परिवार: संजय सरावगी

‎पटना, 20 दिसंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विषयों और संगठनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

‎बैठक में उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। बैठक में केंद्र और प्रदेश की ओर से भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

‎ बैठक में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पटना पहुंचने और उनके स्वागत को लेकर हो रही तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। बैठक में उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमें बहुत गर्व है कि हम उस दल की टीम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ भी परिचयात्मक बैठक की और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हम संगठन की पार्टी हैं और संगठन हमारा परिवार है। इसी परिवार को लेकर हमें संगठन को मजबूत करना है और मजबूत करके आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है। हम सभी को उसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। जब संगठन मजबूत होगा तभी दल सशक्त होगा।

‎उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को जो प्रचंड बहुमत मिला वह कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और समर्पण भाव से संगठन के लिए किए गए कार्यो का ही परिणाम है।

Join us on: