जहानाबाद एरोड्रम मैदान में Rahul Trophy Season–3 का भव्य आगाज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद एरोड्रम मैदान में Rahul Trophy Season–3 का भव्य उद्घाटन फीता काटकर राजद प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद सदस्य रतनी फरीदपुर आभा रानी एवं भाजपा जिला महामंत्री शुभम् राज ‘मिठू’ के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत राहुल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात स्वर्गीय राहुल कुमार जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि उनके पिता विजय मंडल जी, आभा रानी , शुभम् सिंह ‘मिठू’ ,Friends of Rahul Foundation के सम्मानित समिति के सदस्यों एवं सभी खिलाड़ियों द्वारा अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राहुल कुमार न केवल जहानाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे, बल्कि खेल जगत के एक चर्चित खिलाड़ी और सच्चे एथलीट भी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन खेल और अनुशासन को समर्पित कर दिया। उनका अचानक यूँ चले जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, परंतु Rahul Trophy जैसे आयोजन उनके सपनों और संघर्ष को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Season–3 का पहला मुकाबला Season–2 की विजेता टीम संगम ईंट उद्योग एवं इंडियन फाल्कन के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में इंडियन फाल्कन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए संगम ईंट उद्योग ने 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में इंडियन फाल्कन की टीम 8 विकेट पर 138 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 27 रनों से हार गई।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए संगम ईंट उद्योग के खिलाड़ी रोहित शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने कहा कि Rahul Trophy Season–3 न केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता है, बल्कि यह स्वर्गीय राहुल कुमार की स्मृति, उनके खेल प्रेम और युवाओं के लिए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

Join us on: