संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहाँ यूपी कानपुर के रहने वाले एक दूल्हे राजा को शादी कराने के नाम पर 50 रुपये की ठगी कर ली गई. जिसके बाद दूल्हे राजा सहित उसके साथ आए परिजनों को बैरन वापस लौटना पड़ा. दरअसल मामला यूपी के कानपुर का है जहाँ सहरसा के एक लड़का मोहम्मद जाकिर ने कानपुर के रहने वाले दूल्हे राजा सोबित को शादी कराने के नाम पर 50 हजार रुपया ठगी कर लिया. ठगी करने वाले युवक ने एक लड़की का फोटो दिखाकर दूल्हे राजा के परिवार से बात किया और शादी कराने को लेकर उसे अपने साथ सहरसा ले आया और उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. इस मामले को लेकर दूल्हे राजा का भाई ने राज ने बताया की उनके साथ फ़्रॉड हो गया, उसे कानपुर से शादी कराने को लेकर बुलाया गया. ठगी करने वाले युवक ने कानपुर में ही कमरे पर उनसे 50 हजार रुपया ले लिया था सहरसा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. उन्होंने ये भी बताया की शादी को लेकर बहुत पहले से उक्त लड़के से कानपुर में बातचीत चल रही थी. वह लड़का कानपुर में ही रहता है और वह बताया था जो मेरी खेती वैगेरह यहां चलता है. वहीं पर उनसे जान पहचान हुई थी. शादी को लेकर वह लोग लड़कीं का सारा कपड़ा और दूल्हे राजा का शूट सारा कुछ लेकर आया था. कुल 5 परिवार के सदस्य सहरसा आये थे. जिसमें दूल्हे राजा ,उनके पिता,और भाई लोग शामिल थे. धोखा देने वाला लड़का जाकिर हुशेन इनलोगो को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया और सबका मोबाइल नम्बर ब्लेक लिस्ट में डाल दिया. ठगी के शिकार होने के बाद सभी लोग सदर थाना पहुंचे. जहां पर थाने द्वारा कानपुर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. वहीं दूल्हे राजा के भाई ने बताया की कानपुर में ही अब उनके ऊपर केस दर्ज करवाएंगे.
बाइट..1 :- दूल्हे के भाई.
बाइट..2 :- दूल्हे के पिता.




