रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नितिन नवीन 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो निकाला जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लाला होगा। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया गया है।
इससे पहले, नितिन नवीन ने अपने पहले इंटरव्यू में बताया था कि वह पार्टी को मजबूत करने और संगठन कोऔरअधिकप्रभावी बनाने पर ध्यान केंद्रितकरेंगे। उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पार्टी की ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन होगा।




