संवाददाता :- विकास कुमार!
सिमरी बख्तियारपुर में जैव विविधता संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला, पंचायत स्तर पर जागरूकता पर दिया गया जोर।
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की ओर से जैव विविधता प्रबंधन और संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर की जैव विविधता प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। पटना से आए विशेषज्ञों ने जैव संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को प्रशिक्षित किया, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जैव विविधता के संरक्षण के लिए जागरूक कर सकें।
हेमंत कुमार राय ने कहा – कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों ने जैव विविधता प्रबंधन को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए पंचायत स्तर पर समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया।
मिहिर झा बोले –
बढ़ते पर्यावरणीय संकट और ग्लोबल वार्मिंग के बीच इस तरह की पहल जैव विविधता संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।




