जैव विविधता संरक्षण को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में कार्यशाला, पंचायत स्तर पर जागरूकता पर जोर।

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

सहरसा।

बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में जैव विविधता प्रबंधन एवं संरक्षण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल हुए।
कार्यशाला में पटना से आए जैव विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों को जैव विविधता के संरक्षण, प्रबंधन तथा इससे जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखना संभव है और इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के संयुक्त निदेशक हेमकांत राय ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों के सदस्यों को सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जैव विविधता के सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के प्रति जागरूक कर सकें। वहीं उप निदेशक मिहिर झा ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती को देखते हुए जैव विविधता प्रबंधन समितियों को सक्रिय करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कार्यों की रूपरेखा तय कर उसे प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण और पंचायत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Join us on: