जमीन को लेकर मारपीट में घायल का इलाज के दौरान मौत, 8 लोग गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मलंगिया पंचायत वार्ड नंबर 02 नवटोली पट्टी जगत में जमीनी विवाद मे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत मामले मे आठ लोगों को हिरासत मे लिया है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
बताते चले की मृतक की पत्नी बरहनिया देवी ने एक लिखित आवेदन रहिका थाना मे देकर बताई है कि दिंनाक 14 दिसंबर के सुबह 08 बजे मृतक के जमीन पर आरोपीयों ने मिलकर बलात कब्जा करने के नियत से पिलर गाड़ दिया। जिस बात को लेकर मृतक शिवलाल चौपाल ने कहा की मेरे जमीन मे पिलर क्यों गाड़ दिए तो इतना सुनते ही आरोपीयों ने उग्र हो गया और हरवें हथियार से लैस होकर सभी ने मिलाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वे बेहोश होकर घटना स्थल पर ही गिर गया। हल्ला सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगो ने बेहोशी के हालात में उठा कर इलाज के लिए कपिलेश्वर स्थान ले गए जहां डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। और मधुबनी ले जाने की सलाह दिया। जहां से लाकर गंभीर स्थिति मे मधुबनी मेडिकल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अपने आवेदन में आवेदिका ने आगे बताई है कि घटना के समय उनका दोनों पुत्र प्रदेश मे था। जहां उन्होंने घटना को लेकर जानकारी दिया गया तो दोनों पुत्र आया और अपने पिता की शव को देख कर बदहवाश हो गया। घटना की सूचना रहिका थाना पुलिस को दिया गया। जहां मामला दर्ज कर आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। वही इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप से पूछे जाने पर उन्होंने बताया सुचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर आठ लोगों को हिरासत मे लेते हुए पूछ ताछ की जा रही है। शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सोप दिया जाएगा। पुलिस को आवेदन प्राप्त हुई है, प्राप्त आवेदन के आधार पर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

Join us on: