मोतिहारी- आत्म निर्भर भारत के तहत,हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी मे आत्म निर्भर भारत के तहत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम सीकरीया शिक्षण संस्थान में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार,भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया, उपमहापौर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, भाजपा नेत्री डॉक्टर हिना चंद्रा, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश जी, प्रिंसिपल प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र एवं सभी अतिथियों ने स्वदेशी संकल्प अपनाने के साथ किया। सभी अतिथियों ने स्वदेशी को अपनाने के लिए उसके महत्व के बारे में छात्रों को बताया। विधायक प्रमोद जी ने कहा में स्वराज से सूराज की ओर बढ़ना चाहिए इसके लिए हम सभी को अपने देश अपने गांव के वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। यमुना सीकरीया ने कहा मोदी सरकार का संकल्प है, देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बने। इसके लिए सरकार लगातार योजना ला रही है। युवा वर्ग अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाने के लिए कृत संकल्पित हो उपमहापौर डॉक्टर लालबाबू गुप्ता ने कहा स्वदेशी अपनाकर ही हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। स्वदेशी के संकल्प लेने वाले सभी लोगों को मेडल से सम्मानित किया गया।
डेक्स :—- विधायक प्रमोद कुमार,
बाइट :—– विधायक प्रमोद कुमार।

Join us on: