रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
पटना हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में मधुबनी पहुंची। जहां प्रधान जिला जज अनामिका टी के साथ अन्य न्यायाधीशों एवं जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी का भव्य स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति के मधुबनी आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बताते चले कि जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी ने मधुबनी सिविल कोर्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी ने अधिवक्ताओं से संबंधित कई समस्याओं से जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही रांटी में प्रस्तावित जिला न्यायालय परिसर के समीप अधिवक्ताओं के बैठने हेतु भवन एवं जमीन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में एक मांग पत्र सौंपा। जानकारी के अनुसार जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी झंझारपुर एवं बेनीपट्टी अनुमंडल कोर्ट का भी निरीक्षण करने का कार्यक्रम है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर कोर्ट प्रशासन के द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वही पटना हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इस मौके पर मधुबनी सिविल कोर्ट के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी मौजूदगी रही।




