बिहार में इमरजेंसी जैसे हालात, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा, गुस्से में राबड़ी देवी ने किया वाक आउट!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार विधान परिषद् में आज इस वक्त बड़ा सियासी ड्रामा।

देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल की कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद् से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने बाहर आकर सीधे तौर पर सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जहां विपक्ष को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं है
मौके पर उपस्थित राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सत्ता पक्ष पर लोकतंत्र की हत्या का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। हमारे सवालों को दबाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे राज्य में आपातकाल लगा दिया गया हो। यह सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। हमारी राजनीति के इतने लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
वहीं लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने कहा की विपक्ष को जनता ने नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

Join us on: