नालंदा- एसटीएफ ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में घंटो की छापेमारी, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार

:नालंदा जिले मे गुप्त सूचना पर पटना एसटीएफ की टीम छापेमारी के लिए पहुंची बताया जाता है किया छापेमारी सुबह 3:00 बजे से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चल रही है. बताया जाता है कि एसटीएफ की टीम बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ इलाके में मोहम्मद परवेज और भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरातालाब इलाके में राजू यादव के घर पटना एसटीएफ की टीम दलबल के साथ छापेमारी के लिए पहुंची. दरअसल पूरा मामला हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है क्योंकि इसके पूर्व भी दोनों तस्करों के घर पटना एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम के सहयोग से गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी उस दौरान जिंदा कारतूस का जखीरा बरामद किया गया था. हालांकि इस मामले में एसटीएफ की टीम ने इतना जरूर बताया की दोनों तस्करों के घर कागजात की घटा से जांच की गई.इस छापेमारी के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ हैं. एसटीएफ के द्वारा यह करवाई पूर्व मे हथियार बरामदगी के आधार पर की गयी हैं.वही राजू यादव के रिश्तेदार ने बताया एसटीएफ की टीम उनके यहां पहुंची थी सिर्फ पूछताछ करके एसटीएफ की टीम वापस चली गई वही एसटीएफ की कार्रवाई से पूरे नालंदा जिले में हड़कंप मच गया है.

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: