रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार
मोकामा नगर थाना के छतरपुरा गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली गीत गा रही महिलाओं की भीड़ में घुस गयी।इस हादसे में एक महिला बतासा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं एक महिला माया देवी जख्मी हुई हैं।इस हादसे में पचास महिलाएं बाल-बाल बच गयी।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया।मृतिका लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा की रहने वाली थी और शादी समारोह में भाग लेने मोकामा आयी थी।हादसे के बाद गांव में अफ़रातफ़री मच गयी।चालक ट्रैक्टर को छोड़ भागने में सफल रहा।मोकामा पुलिस ने शव जब्त कर कार्यवाई शुरु कर दी है।ट्रैक्टर- ट्राली में मिट्टी लदी हुई थी।




