सुबह-सुबह प्रभातफेरी कार्यक्रम से मधुबनी जिला स्थापना दिवस का हुआ आगाज।

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

53 वा जिला स्थापना दिवस मधुबनी– 1 दिसंबर 2025—-

स्लग– सुबह-सुबह प्रभातफेरी कार्यक्रम से जिला स्थापना दिवस का हुआ आगाज।

ऐंकर– उप विकास आयुक्त मधुबनी सुमन प्रसाद साह के नेतृत्व में वॉटसन स्कूल मैदान से प्रभातफेरी निकाली गई,जो थाना चौक,स्टेशन होते हुए वापस शिव गंगा विद्यालय में समाप्त हुई। ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वच्छ मधुबनी,स्वस्थ मधुबनी,जल ही जीवन है,जल है तो कल है,जल-जीवन-हरियाली, तभी होगी जीवन मे खुशहाली आदि नारों से सुबह-सुबह पूरा मधुबनी शहर गुंज उठा। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। प्रभातफेरी में ,एसडीओ चंदन कुमार झा,डीपीआरओ परिमल कुमार,वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, एसडीसी आलोक कुमार,जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित सभी अधिकारी,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ,स्कूली बच्चे एवं काफी संख्या में आमजन शामिल हुए।

Join us on:

और पढ़ें