खेत में घायल अवस्था में मिला विशालकाय पक्षी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी बहियार में रविवार को एक विशालकाय पक्षी घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ मिला। पक्षी को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल शामपुर वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षी को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया। टीम ने प्राथमिक उपचार के तहत उसे पानी पिलाया और उसकी स्थिति की जांच की। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पक्षी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित सुंदरवन रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

वन विभाग के अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि पक्षी आकार में अत्यंत विशाल है और प्रारंभिक निरीक्षण में यह साइबेरियन प्रजाति का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पक्षी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ जांच के बाद ही इसकी प्रजाति की पुष्टि की जाएगी। घायल पक्षी का उपचार भागलपुर भेज दिया गया है।

बाइट संजीत कुमार वन विभाग अधिकारी शामपुर वन क्षेत्र

Join us on:

और पढ़ें