रिपोर्ट- अमित कुमार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड समर्थन दिया और दुबारा सरकार बनाने का mandate दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर कानून का राज स्थापित हुआ है और राज्य तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा,
“बूथ लेवल एजेंट-1 पूरे विधानसभा में राजनीतिक दल के सबसे अहम प्रतिनिधि होते हैं। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने हमारे प्रत्याशियों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
बाइट – दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा




