:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
-बाढ़ अनुमंडल के पूरा गांव में फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ढीवर गांव निवासी अर्जुन पांडे शिव मंदिर में पुजारी थे। वे किसी शादी समारोह में अपने पोते केशव कुमार के साथ करनौती आए थे। वे पोते के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी पूरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। आस पास के लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन कुछ देर में अर्जुन पांडे की ऑनस्पॉट डेथ हो गई थी। बाढ़ थाने की पुलिस ने सूचना मिलते ही घायल केशव कुमार को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर बाढ़ थाने में लगा दिया गया है।
बाइट मृतक के परिजन
अमरनाथ यादव, सबइंस्पेक्टर, बाढ़ थाना




