मधुबनी विधानसभा से जन सुराज पार्टी प्रत्याशी के रूप में अनील झा ने किया नामांकन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी नामांकन के बाद अपने उत्साहित समर्थकों के साथ अनील झा ने बताया कि जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने मुझपर विश्वास किया इसका आभार। मुझे जितने के लिए टिकट दिया गया है। मुझे अपने जीत का पक्का उम्मीद है। बिहार का बिकास होगा तो मधुबनी का भी बिकास होगा। प्रशांत किशोर जी का स्पष्ट सोच है, युवाओं को बिहार में रोजगार मिलेगा तो पलायन रुकेगा। महीलाओं, किसानो, नौजवानों सभी के लिए उन्होंने आप सभी को बताते रहे हैं। पेंशन की राशि को बढ़ाए जाने, बिहार में उद्योग लगाने, किसानो के हित में कार्य करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार लाने को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार आप को बताते रहे हैं। बिहार के लोग सभी पार्टियों के कार्य को देख देख कर उस चूंकि है। लोगों का एक मात्र भरोसा जन सुराज को लेकर है और लोग मेरे साथ है। लोगों का आशिर्वाद, प्यार और सहयोग मिल रहा है। मधुबनी विकास के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है, यहां बहुत कुछ करने की जरूरत है, सरक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, किसानों के समस्या जैसे सवालों पर बहुत कुछ करने की जरूरत है।
बाइट– अनील झा, जन सुराज प्रत्याशी मधुबनी

Join us on: