रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी नामांकन के बाद अपने समर्थकों के साथ बिंदु गुलाब यादव ने बताया कि वीआईपी पार्टी ने मुझपर विश्वास किया इसका आभार। फ्रेंडली फाइट के बारे में पार्टी के आलाकमान ही आपको और बताएंगे जल्द ही उसपर वे फैसला ले लेंगे: बिंदु गुलाब यादव।
वीआईपी पार्टी ने मुझे 16 तारीख को ही मैदान में आने को कह दिया था और मैने मुहूर्त के हिसाब से 20 अक्टूबर नामांकन करने की पहले ही घोषणा कर दी थी। इस बार महागठबंध की सरकार बन रही है और तेजस्वी मुख्यमंत्री एवं मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनेंगे। बाबूबरही क्षेत्र में प्राथमिकता अतिक्रमण, स्वास्थ और शिक्षा का होगा।
आपको बता दें कि अरुण कुमार कुशवाह ने राजद के प्रत्याशी के रूप में पहले ही बाबूबरही से नामांकन किया है।
बाइट– बिंदु गुलाब यादव, प्रत्याशी वीआईपी पार्टी




