रिपोर्ट- अमित कुमार
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार एक अनमार्ग दीप उत्सव इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उल्लास और सद्भाव के साथ दीपावली मनाएं और समाज में व्याप्त गैर बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी, बुराई और हिंसा के अंधेरे को दूर करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने भी दीपावली मनाई। लालू यादव ने अपने परिवार के साथ दीपावली की तस्वीरें साझा कीं और लोगों को शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी यादव ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई और लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जानी चाहिए।




