विनोद नारायण झा को चौथे बार प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा बगाबत का रास्ता!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 2010 में पहली बार कमल खिलाने वाले विनोद नारायण झा पर पार्टी ने लगातार चौथी बार भरोसा जताते हुए उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के रूप में उतारने को लेकर घोषणा की है। वर्ष 2015 में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध का परिणाम रहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा से चुनाव हार गए। लेकिन पार्टी ने उन्हें पराजित होने के बाबजूद एम एल सी बना कर मंत्री पद दे डाला। फिर वर्ष 2020 के चुनाव में फिर एक बार पार्टी प्रत्याशी के रूप में बेनीपट्टी से प्रत्याशी बनाए गए। इस बार के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भावना झा को पराजित कर फिर एक बार जीत हासिल किया। वही इस बिच इन के विरुद्ध पनपे असंतोष कार्यकर्ताओं में बढ़ता रहा और इनसे नए पुराने कार्यकर्ताओं ने जहां दुरी बनाना शुरू कर दिया। वही बेनीपुरी से इनके विरुद्ध लगभग आधे दर्जन प्रत्याशीयों ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशि बनने को लेकर तैयारी में जुटे दिखाई देने लगे और लोगों के बिच कयास लगाए जाने लगा की इस बार पार्टी अपने सीटिंग विधायक को बेनीपट्टी से प्रत्याशी नहीं बना कर नए प्रत्याशी पर दांव लगाएगी। लेकिन ऐसा नही हुआ और फिर एक बार विनोद नारायण झा पर पार्टी नेतृत्व ने भरोसा करते हुए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तो वही वर्ष 2015 से भी बढ़ चढ़ कर इनका विरोध करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का संख्या देखकर ये अनुमान लगाया जा सकता है की इस बार का चुनाव इनके लिए आसान नहीं रहने वाली है। नाराज़ कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठकों का दौर जहां जारी है। वही इन कार्यकर्ताओं का मानना है की उनके भावनाओं के साथ पार्टी नेताओं ने खिलवाड़ किया है। तो नाराज़ कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर बि झा मृनाल को अपना प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर मन बना रही है।

Join us on: