बीडीओ के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को अहले सुबह प्रखंड मुख्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार ने किया।
प्रभात फेरी प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर बासोपट्टी मुख्य बाजार तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन वाले बैनर और पोस्टर लेकर “मतदान करें, देश का मान बढ़ाएँ”, “आपका वोट, आपका अधिकार” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की सेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान बाजार और मुख्य मार्गों पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरणा देना है ताकि कोई भी मतदाता मतदान के दिन घर पर न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को वोट देना अनिवार्य है।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने भी संकल्प लिया कि वे लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते रहेंगे और आगामी चुनाव में मतदान को प्रतिशत बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में सीडीपीओ पल्लवी कुमारी, महिला सुपरवाइजर रीना कुमारी, उषा कुमारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर पूनम कुमारी, सेविका सुशीला देवी, अल्का, मोनी,आरती,संजीला,मंजू कुमारी, किरण,अनिता देवी,संगीता देवी,पूनम देवी,सरस्वती देवी, अड़हुला देवी,उषा देवी, रानी देवी,सुनीता देवी,कुमारी देवी,विद्या कुमारी, रूबी देवी, रीना देवी एवं अन्य सेविकाओं एवं कर्मी शामिल रहे।

Join us on: