पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के सब्जी बाजार में आपसी विवाद को लेकर एक सनकी युवकने दो भाइयों को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल एक भाई की स्थिति गंभीर है जिसे सदर अस्पताल में इलाज करने के बाद डॉक्टर के सलाह पर पटना भेजा गया है ।जबकि दूसरा भाई का इलाज जहानाबाद में चल रहा है ।इस संबंध में घायल सुजल कुमार के पिता शंकर साव ने बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाला सनकी युवक दीपक कुमार अचानक मेरे पुत्र सुजल कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया। जब हम लोग सुजल को लेकर सदर अस्पताल इलाज करा रहे थे तो मौका पाकर मेरे दुकान पर बैठा मेरा दूसरा बेटा राधेश्याम को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल राधेश्याम कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है ।जबकि सुजल कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है इस घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा पीड़ित परिवार के लोगों ने नगर थाना के पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।




