रालोजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार समर्थकों समेत भाजपा में हुए शामिल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

पटना, 9 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार उर्फ शक्ति पासवान ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस क्रम में राष्ट्रीय लोजपा के औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष हरिओम पासवान और कुम्हरार के प्रदीप पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता की सदस्यता ग्रहण की।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से पार्टी मजबूत होगी ।

उन्होंने पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में आप सभी एनडीए को और मजबूत करने के लिए काम करें।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी।

Join us on:

और पढ़ें