बाढ़ में व्यवसायी से 80 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश,छापेमारी में जुटी पुलिस

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ थाना क्षेत्र के साहू कॉलोनी में गुरुवार की शाम छिनतई की वारदात सामने आई है। गल्ला व्यवसाय से जुड़े एक ब्रोकरी एजेंट के स्टाफ से अज्ञात बदमाशों ने अस्सी हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गल्ला व्यवसाय के ब्रोकरी एजेंट उपेंद्र कुमार का स्टाफ राजा कुमार गुरुवार को बेगूसराय से तसीली कर बाढ़ लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार, उसके बैग में लगभग अस्सी हजार रुपये थे। शाम करीब छह बजे वह ट्रेन से बाढ़ स्टेशन पर उतरा और गोला रोड स्थित अपने एजेंट के पास लौटने के लिए एक ई-रिक्शा पर सवार हुआ। ई-रिक्शा में पहले से तीन युवक और एक लड़की बैठे हुए थे।

बताया जाता है कि जैसे ही रिक्शा साहू कॉलोनी के पास पहुंची, सवार युवकों में से एक ने शौच जाने के बहाने वाहन रुकवाया। इसी दौरान उस युवक ने अचानक पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी और बैग छीनकर भाग निकला। पीड़ित राजा कुमार ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

एजेंट उपेंद्र कुमार ने बताया कि राजा कुमार उनके यहां पिछले सात वर्षों से काम कर रहा है

राजेश कुमार उर्फ राजू तेली ने बताया कि बेगूसराय से लौट रहे व्यक्ति के बैग में लगभग अस्सी हजार रुपये थे, जिसे अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

बाइट – पीड़ित व स्थानीय

Join us on:

और पढ़ें