बाढ़- दुष्कर्म हत्या मामले का 12 घंटे में ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा,नाबालिग बेटे के साथ माँ गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़- 12 घंटे में पुलिस ने दुष्कर्म और हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक नाबालिग और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है,मां पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है!
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत कर्जान गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में एक नाबालिग और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि की है। लड़की बुधवार की दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने गई थी। जब उसकी बड़ी बहन पानी पीने गई, तभी से वह गायब हो गई। बड़ी बहन के नहीं आने पर उसकी बहन बकरी लेकर घर चली गई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची को अकेला देखकर गांव का ही एक नाबालिग उसे बहला फुसलाकर अपने निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हाथ में कॉपर का तार बांधकर बिजली का झटका देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां को अपने कमरे में एक बच्ची के डेडबॉडी पड़ी होने की जानकारी दी। उसकी मां ने हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में बच्ची के शव को रखकर सुनसान खेत में जाकर फेंक दिया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम देर रात तक मामले की गहन जांच में जुटी रही। पुलिस को घटना के बाद से ही निर्माणाधीन मकान के कुछ लोगों पर शक था। फॉरेंसिक जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद परिवार के लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। नाबालिग और उसकी मां ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बाइट विक्रम सिहाग, ग्रामीण एसपी, पटना

Join us on: