रिपोर्ट- अमित कुमार
कल दिल्ली में बैठक थी इसको लेकर के बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम लोग गए थे. हम लोगों ने बिहार में स्क्रीनिंग कमेटी किया स्क्रीनिंग कमेटी के बाद जो हमारे विधानसभा की जितनी सीटे थी. जो हमारे एलाइंस पार्टनर के साथ बैठकर बात हुई वह हमने CEC मे स्क्रीनिंग कर दिया और स्क्रीनिंग के बाद उन विधानसभा और उनके क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूचियां को पूर्ण स्क्रीनिंग हुआ. उसके बाद हमारे नेता राहुल गांधी जी मल्लिकार्जुन खड़गे जी सोनिया जी CEC की बैठक में शामिल हुये. हम लोगों ने उन सभी सीटों पर बात की और मोहर लगा. हम बहुत ही जल्दी उन सीटों के साथ बैठकर के मजबूती से वार्ता करेंगे.
सीट शेयरिंग कब तक फाइनल हो जाएगी इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि तालमेल करीब करीब अंतिम रूप में है. कई नई पॉलिटिकल पार्टनर्स है उनके लिए स्पेस रखी जा रही है. उस स्पेस में कौन कैंडिडेट होगा कहां इस पर हम लोग आजकल में बैठकर के क्लियर कर लेंगे.
कांग्रेस ने कल वाली लिस्ट फाइनल कर दी जिसको ले करके राजेश राम ने कहा कि हम उन सीटों को फाइनल कर दिया जिसमें हम अपने पार्टनरों के साथ बैठ करके कांग्रेस के विधानसभा कौन-कौन सीटों पर लड़ेगी. वहां कौन-कौन उम्मीदवार होंगे हम CEC के बैठक में उसको पारित कर लिए.
मुकेश सहनी कह रहे हैं 14 मिले या 44 मिले डिप्टी सीएम हम ही बनेंगे इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि यह मांगने का हक सब कोई को है कोई भी दल अपनी बातें रखती है उस पर हमारा कोई टिप्पणी नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26/ 11 मुंबई हमले का कार्रवाई क्यों नहीं हुआ देश को जवाब देना चाहिए इसको ले करके राजेश राम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी कुछ सवाल आए. उस पर भी सवाल आए और सवाल यह था ट्रम्प कहते थे कि हम दो ट्वीट करके युद्ध रुकवा दिया.
मांझी कह रहे हैं कि हमको सामान्य जनक सीट नहीं मिलेगा तो चुनाव नहीं लड़ेंगे इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि यह तो वही बताएंगे वह हमारे पार्टनर तो है नहीं. वें हमारे पार्टनर होते तो हम भावनात्मक रूप से समझते लेकिन जो उनकी बातें हैं वह अपने पार्टनर से कह रहे होंगे और अपने पार्टनर से कह रहे हैं और जवाब हमसे खोज रहे हैं तो हम क्या बताएंगे.
कांग्रेस कितने सीटों पर मोहर लग गई है इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि उन सभी सीटों पर मोहर लग गई है जिस पर हम मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है.
बाइट : राजेश राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस




